भव्य सफलता की गौरवगाथा,दर्जी समाज का 23वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

Like 0 Views 331
Rajat Chipa (Lucknow) 21-04-2026 Regional

 आगरा/उत्तरप्रदेश(विनोद अग्रोहिया)|अखिल भारतीय दर्जी राजपूत महासभा के तत्वावधान में प्रताप सिंह इंटर कॉलेज,अकबरा(आगरा) में आयोजित 23वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।यह आयोजन समाज की एकता,सहयोग और संस्कारों का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया।
इस पावन अवसर पर महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामप्रकाश सिसोदिया जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को एक नई ऊँचाई प्राप्त हुई।मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री सतबीर वर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग, हरियाणा सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक आदरणीय बाबू लाल जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रमोद सिसोदिया जी,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शांतिस्वरूप तोमर जी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह सिकरवार जी, प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश देव सिसोदिया जी,जिला अध्यक्ष आगरा श्री रामप्रकाश तोमर जी, जिला महामंत्री श्री सोम सिंह सिसोदिया जी,जिला संरक्षक श्री चंद्रभान तोमर जी,जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश रघुवंशी जी, श्री तेज कुमार तोमर जी,जिला मंत्री श्री कमल किशोर गहलोत जी,श्री निरंजन सिंह सिकरवार जी(जिला ऑडिटर),मंडल अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल चौहान जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री मदन लाल जी,श्री अशोक राजोरिया जी,खेमचंद इंस्पेक्टर जी, लेखराज पंवार जी(दिल्ली प्रदेश प्रभारी),जेपी भाई (फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष)सहित अनेक पदाधिकारी एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग दो हजार समाज बंधुओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि दर्जी राजपूत समाज आज संगठित, जागरूक और प्रगतिशील दिशा में अग्रसर है।सामूहिक विवाह के इस पवित्र आयोजन में नवविवाहित जोड़ों को समाज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यह सम्मेलन न केवल विवाह का आयोजन था,बल्कि सामाजिक एकता,समरसता और सहयोग की भावना का जीवंत उदाहरण भी था।ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
अंत में,इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों,सहयोगियों एवं समाज के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बन सका।

प्रादेशिक

सम्पादकीय