श्री लूणादे मातेश्वरी मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

Like 0 Views 88
Rajat Chipa (Jaipur) 25-04-2026 Regional

ब्यावर/राजस्थान(हंसराज लोदा)|श्री लूणादे मातेश्वरी ग्राम सुमेल जिला ब्यावर में लोदा भाटिया परिवार द्वारा मातेश्वरी मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समारोह 22 अप्रैल ओर 23 अप्रैल को दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।आयोजन के मुख्य अतिथि संत श्री कालूदास जी महाराज श्री दादुदयाल आश्रम रघुनाथपुरा के पावन सानिध्य में हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे सुमेल ग्राम के गणेश जी के मन्दिर से भव्य क्लश यात्रा प्रारम्भ होकर नगर में गाजे बाजे के साथ लूणादे मातेश्वरी मन्दिर में पहुंची। मातेश्वरी के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पीसांगन के आचार्य ज्योतिष शास्त्री श्रीमान जगदीश जी महाराज के द्वारा हुई कार्यक्रम में 9 हवन कुण्ड वैदी से हुई।मुख्य हवन वैदी 2 के यजमान जैतारण निवासी श्रीमान सीताराम जी संजय जी राजेश जी लोदा रहे।शिखर पर कलश एवं हवन वैदी 2 के  यजमान पीह निवासी श्री मान अमरचंद जी,सत्यनारायण जी,ताराचंद जी लोदा रहे।शिखर पर ध्वज के यजमान भेरूंदा निवासी श्री मान मनोज जी लोदा रहे।अन्य शेष रही हवन वैदीयो 1के यजमान गोविन्दगढ़ पुष्कर निवासी हंसराज जी लोदा किशनगढ़ निवासी 2 हवन वैदी के यजमान श्री मान दिनेश जी लोदा,श्री मान मनोज जी लोदा,पीह निवासी 1 हवन वैदी के यजमान श्रीमान लाला जी लोदा,बर पाली निवासी 1 हवन वैदी के यजमान श्री जगदीश जी श्री श्याम जी लोदा को सौभाग्य प्राप्त हुआ।दो दिवसीय कार्यक्रम में मातेश्वरी के भजन कीर्तन एवं दो दिवसीय माता जी की भोजन प्रसादी का भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।मूर्ति अभिजित मुहूर्त में 23 अप्रैल 2026 को हवन में आहुतियां देकर लूणादे मातेश्वरी की नव मन्दिर में विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा हुई।पश्चात महाआरती हुई और सभी श्रद्धालुओं ने लूणादे मातेश्वरी के दर्शन किए मातेश्वरी के प्रसाद का भोग लगाकर लगभग एक हजार श्रद्धालुओ ने महाप्रसादी ग्रहण किया।सभी लोदा भाटिया बहन बेटिया एवं सभी के ससुराल पक्ष से पधारे गणमान्य परिजनो ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में दिल्ली,जयपुर,किशनगढ़, अजमेर,पुष्कर,पीह,निंबोला, भेरूंदा,थावला,बस्सी, गोविन्दगढ,पीसांगन,भांवता,ब्यावर,जैतारण,पाली,जोधपुर,भीलवाड़ा,पोटला,सूरत सहित कई स्थानों के समाज बंधुओ, सुमेल गांव के प्रबुद्धजनों सहित  लोदा भाटिया परिवार के गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय