बिजनौर में जनगणना कार्य सबसे पहले पूर्ण करने पर प्रशांत नामदेव सम्मानित
बिजनौर/मुजफ्फरनगर(उत्तरप्रदेश)|जनगणना(Census)कार्य को समय से पूर्व एवं सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर घनश्याम नामदेव जी(बबलू)के पुत्र,शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी समाजसेवी एवम अध्यापक प्रशांत नामदेव को बिजनौर में आयोजित सम्मान समारोह में मिस स्मृति मिश्रा(SDM Maàm) द्वारा सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें जनगणना कार्य के प्रति उनकी लगन,मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया। उच्च अधिकारियों ने उन के कार्य की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रशांत नामदेव ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं,बल्कि पूरे शाहपुर क्षेत्र का सम्मान है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय एसडीएम स्मृति मिश्रा के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन,अपने पर्यवेक्षक एवं पूरी टीम के सहयोग को दिया।उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा,परिश्रम और समर्पण के साथ किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी प्रशांत नामदेव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कर्ष (BLO) सम्मान प्राप्त हो चुका है। लगातार मिल रहे सम्मानों से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा युवाओं को भी समाज सेवा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशांत नामदेव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जनगणना कार्य को जिले में सबसे पहले पूर्ण कर उन्होंने शाहपुर एवं बिजनौर का नाम गौरवान्वित किया है।

3
112


