शख्सियत समाज की,,खेमराज जी नामा,,विजेता मीडिया,पुणे द्वारा "आदर्श समाज रत्न पुरस्कार-2026" से सम्मानित

Like 0 Views 69
Rajat Chipa (Mumbai) 10-06-2026 Regional

पुणे/महाराष्ट्र(विनोद अग्रोहिया)|विजेता मीडिया,पुणे द्वारा प्रतिवर्ष महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न समाजों,जातियों एवं पंथों में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा,समाज सुधार एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को "राज्यस्तरीय आदर्श समाज रत्न पुरस्कार" प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

हर्ष एवं गर्व का विषय है कि समाज एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत श्री खेमराज जी नामा(तखतगढ़,राजस्थान) को दिनांक 07 जून 2026 को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में "आदर्श समाज रत्न पुरस्कार-2026" से सम्मानित किया गया।
   उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में नामदेव छीपा/शिंपी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने, पंढरपुर से घुमान साहिब चरण पादुका रथ यात्रा के सारथी बनने तथा युवाओं में सामाजिक चेतना एवं संगठन भावना जागृत करने के उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।
     यह सम्मान केवल श्री खेमराज जी नामा का ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण नामदेव छीपा/शिंपी समाज के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय