नामदेव (छींपा) समाज द्वारा सद्भावना भेंट सम्पन्न

Like 1 Views 74
Rajat Chipa (Delhi) 09-06-2026 Regional

अबोहर/फाजिल्का/पंजाब(विनोद अग्रोहिया/मदनलाल बाट्टू)|संत शिरोमणि श्री नामदेव सभा,अबोहर (पंजाब)की ओर से स्थानीय नामदेव भवन(धर्मशाला)में रविवार को एक सौहार्दपूर्ण सद्भावना भेंट एवं सामाजिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा,हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा नामदेव समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री सतबीर वर्मा तथा अबोहर के विधायक श्री संदीप जाखड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में गांव खयोवाली ढाब से श्री मदन बाटू एवं उनके सहयोगी मित्रों सहित राजस्थान के हनुमानगढ़ से नामदेव सभा के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कायथ (गोलूवाला)भी समाज बंधुओं के साथ शामिल हुए।
            सभा में पधारे विशिष्ट अतिथियों का स्थानीय नामदेव समाज के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता,संगठन की मजबूती तथा समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
   इस अवसर पर पंजाबी सिख नामदेव समाज की टांक क्षत्रिय सभा,अबोहर के अध्यक्ष सरदार जीत कैन्थ,सरदार हरजिंदर सिंह तथा सरदार चमकौर सिंह भी अपने साथियों सहित उपस्थित रहे और समाज की एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
    स्थानीय नामदेव सभा के अध्यक्ष श्री संजय रोहिल्ला, संरक्षक श्री नरेंद्र वर्मा(पूर्व पार्षद),कोषाध्यक्ष श्री देवीलाल पाटनेचा,महासचिव श्री तिलक झाकल,श्री कृष्ण कोकचा तथा मास्टर दलीप ने अल्प सूचना पर बड़ी संख्या में उपस्थित होने वाले सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की सारी व्यवस्था व रूपरेखा कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम वर्मा द्वारा व्यवस्थित की गई।
    कार्यक्रम में प्रदीप झेडू,रश्मि झेडू,परवीन झेडू,शिपी झेडू, मदन झेडू,धर्मपाल,मास्टर विनय,मास्टर प्रमोद,मास्टर गौरीशंकर,मोहित कुपट, हेमराज कुपट,बालकृष्ण कोकचा,अनूप कोकचा,राजू थेपड़ा,अमर वर्मा,सुनील वर्मा, सुशील वर्मा,प्रभु जी,सुरेन्द्र पूर्वा, सुरेन्द्र कुपट,दिलीप,आशीष कुपट,बलवान सर्वा,लक्ष्य वर्मा, राहुल कोकचा,भूपेन्द्र फौजी, जय किशन वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
          कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की एकता,संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय